आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024: 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रेजुएट लेवल के 8113 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में योग्य उम्मीदवार 14 सितम्बर 2024 से 13 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण जानकारी

भर्ती पदों की संख्या

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में निम्नलिखित पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा:

  • टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद
  • स्टेशन मास्टर: 994 पद
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद
    कुल पद: 8113

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹500/-
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और सभी महिलाएं: ₹250/-

पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में बैठने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹400/- की राशि रिफंड की जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और सभी महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 36 वर्ष
    आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छुट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  1. सीबीटी 1: प्रारंभिक परीक्षा
  2. सीबीटी 2: मुख्य परीक्षा
  3. स्किल टेस्ट: पद के अनुसार कौशल परीक्षा
  4. दस्तावेज़ सत्यापन: सभी दस्तावेज़ों की जांच
  5. मेडिकल टेस्ट: स्वास्थ्य परीक्षण

आवेदन प्रक्रिया

  1. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज के रिक्रूटमेंट सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन को डाउनलोड करके आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
  3. "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  4. लॉगिन पेज पर पंजीकरण/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  7. वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म की समीक्षा करके सबमिट कर दें।
  9. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू तिथि: 14 सितम्बर 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2024

महत्वपूर्ण लिंक्स


इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें। रेलवे भर्ती बोर्ड की यह भर्ती एक सुनहरा मौका है उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार बंटवारा नामांतरण 2025: पूर्वजों की जमीन अपने नाम करने का सुनहरी मौका!

🌟 बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: ₹10,000 सीधे बैंक खाते में! 🌟

2003 का वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? पूरी जानकारी हिंदी में