बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2024: विभिन्न पदों पर आवेदन करें!


बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सुपौल जिले के वृहद आश्रम गृह के अंतर्गत बाल गृह यूनिट में भर्ती का सुनहरा अवसर आया है। इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती पदों की संख्या

इस भर्ती में कुल 36 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • ऑफिसर इन चार्ज - 2 पद
  • केस वर्कर/प्रोबेशन ऑफिसर - 2 पद
  • काउंसलर - 2 पद
  • स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट - 2 पद
  • हाउस फ़ादर / हाउस मदर - 4 पद
  • पैरामेडिकल स्टाफ - 2 पद
  • एजुकेटर - 2 पद
  • आर्ट और म्यूजिक टीचर - 2 पद
  • योग ट्रेनर - 2 पद
  • कुक - 4 पद
  • नाईट वॉचमैन - 4 पद
  • हाउसकीपर - 2 पद
  • स्पेशल एजुकेटर - 2 पद
  • नर्स - 2 पद
  • केयर टेकर - 2 पद

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में पदों के अनुसार आवश्यक योग्यता निम्नानुसार है:

  • ऑफिसर इन चार्ज - पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • केस वर्कर/प्रोबेशन ऑफिसर और काउंसलर - ग्रेजुएट या एलएलबी डिग्री।
  • स्टोर कीपर कम अकाउंटेंट - बी.कॉम डिग्री।
  • हाउस फ़ादर / हाउस मदर - 12वीं पास।
  • म्यूजिक टीचर - 12वीं पास और म्यूजिक में सीनियर डिप्लोमा।
  • पैरामेडिकल स्टाफ - 12वीं पास और स्नातक की डिग्री।
  • योग ट्रेनर - 12वीं पास और फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा/डिग्री।
  • एजुकेटर - 12वीं पास और डीएलएड डिप्लोमा।
  • स्पेशल एजुकेटर - संबंधित विषय में बीएड डिग्री।
  • नर्स - नर्सिंग में इंटरमीडिएट डिप्लोमा।
  • केयर टेकर - 10वीं पास।
  • कुक, नाईट वॉचमैन, हाउसकीपर - पढ़ा लिखा होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें उनकी योग्यता और कौशल का परिक्षण किया जाएगा, और चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चुना जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार सुपौल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य पृष्ठ में ‘नोटिस’ मेनू से संबंधित भर्ती का विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म को प्रिंट करके, सभी आवश्यक जानकारी भरकर, फोटो चिपकाकर और हस्ताक्षर करके सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।

आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों को एक लिफाफे में डालकर 25 रूपये की डाक टिकट के साथ निम्न पते पर भेजें: पता:
जिला गोपनीय शाखा,
कमरा संख्या-203 (पारगमन),
प्रथम तल, समाहरणालय, सुपौल,
पिन-852131

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2024, शाम 5 बजे तक।

महत्वपूर्ण लिंक

इस तरह बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई भर्ती 2024 में अपना भविष्य बनाने का मौका न गवाएं और समय रहते आवेदन करें।

Comments

Popular posts from this blog

🌟 बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: ₹10,000 सीधे बैंक खाते में! 🌟

2003 का वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? पूरी जानकारी हिंदी में

बिहार राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम कैसे जोड़ें? (Bihar Ration Card Name Add Online 2025)