इंडियन नेवी सिविलियन परीक्षा प्रवेश पत्र जारी: जानिए कैसे करें डाउनलोड
इंडियन नेवी ने सिविलियन भर्ती (विज्ञापन संख्या: आईएनसीईटी 01/2024) के लिए एग्जाम सिटी और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया था, वे अब अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in या नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इंडियन नेवी सिविलियन भर्ती: महत्वपूर्ण तिथियां
इंडियन नेवी ने 20 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक 741 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलाई थी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 और 29 नवम्बर 2024 को किया जा रहा है।
20 नवम्बर 2024 को, इंडियन नेवी ने प्रवेश पत्र और परीक्षा सिटी की जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की।
एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यदि आपने इंडियन नेवी सिविलियन भर्ती में आवेदन किया है, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने प्रवेश पत्र और परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
joinindiannavy.gov.in पर विजिट करें।सिविलियन भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें
होमपेज पर ज्वाइन नेवी सेक्शन में वेज़ टू ज्वाइन पर जाएं और सिविलियन के आईएनसीईटी 01/2024 लिंक पर टैप करें।लॉग इन करें
- अपना पंजीकरण ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को भरें और लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
लॉग इन करने के बाद आपका इंडियन नेवी सिविलियन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
महत्वपूर्ण लिंक
नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से आप अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:
- इंडियन नेवी सिविलियन एग्जाम सिटी चेक करें: यहां क्लिक करें
- इंडियन नेवी सिविलियन प्रवेश पत्र डाउनलोड करें: यहां क्लिक करें
हमारी व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
लेटेस्ट अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:
व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें
नोट: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वे एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।

Comments
Post a Comment